मॉर्निंग वॉक करने वालों व्यक्तियों में इन जानलेवा बीमारियों का खतरा रहता है काफी कम
The risk of these life-threatening diseases is significantly lower among people who go for morning walks.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम पूरे-पूरे दिन कुर्सी पर बैठकर काम करना, कंप्यूटर की तरफ लंबे समय तक देखना और कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेना आम बात हो गई है। अगर आप भी खुद को हमेशा फिट, एक्टिव, खुश और कई तरह की बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है हर सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाना. सुबह उठकर सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकती है.
दिल की बीमारियों का खतरा
आज के समय में दिल से जुड़ी बीमारियां और हार्ट अटैक का खतरा कितना ज्यादा बढ़ गया है. जब आप सुबह के समय थोड़े तेज कदमों से चलते हैं, तो इससे आपके दिल की धड़कनें बढ़ती हैं. ऐसा होने की वजह से आपका दिल एकदम मजबूत रहने लग जाता है.
डायबिटीज का खतरा में कमी
मॉर्निंग वॉक आपके शरीर के मसल्स खून में जमा एक्स्ट्रा शुगर को एब्जॉर्ब कर लेते हैं और उसे एनर्जी में कन्वर्ट कर देते हैं. ऐसा होने की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहता है और आप इस गंभीर बीमारी से खुद को बचाकर रख पाते हैं.
वजन और मोटापे का खतरा
बढ़ता हुआ पेट और वजन हर इंसान की समस्या बन चुकी है. वजन बढ़ने से शरीर में कई और बीमारियां भी आने लगती हैं. हर दिन सिर्फ आधे घंटे तेज चलने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न होने लगती हैं.
मेंटल स्ट्रेस से छुटकारा
आज के समय में काम के प्रेशर और फैमिली प्रॉब्लम्स की वजह से लगभग हर व्यक्ति स्ट्रेस में जी रहा है. सुबह-सुबह जब आप फ्रेश हवा में सांस लेते हैं, हरे-भरे पेड़-पौधे देखते हैं, तो आपके दिमाग में एंडोर्फिन नाम का एक केमिकल बनने लगता है, जिसे हैप्पी हॉर्मोन के नाम से भी जाना जाता है. इससे मेंटल स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन दूर होने लग जाती हैं.
घुटनों और जोड़ों का दर्द
उम्रदराज लोगों में अक्सर घुटनों, कमर और जोड़ों में दर्द होने लगता है. लेकिन जब आप सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं, तो इससे आपके जॉइंट्स की फ्लेक्सिबिलिटी बरकरार रहती है और साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं.









