आर्थिक तंगी को दूर करने और अपने तिजोरी को धन और दौलत से भरने के लिए घर के आंगन में लगाए तुलसी के साथ ये पौधे

Plant these alongside the Tulsi in your courtyard to overcome financial hardship and fill your safe with wealth and prosperity.

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को साक्षात मां लक्ष्मी का रूप माना गया है. हमारे वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे के अलावा भी कुछ पौधों का जिक्र मिलता है, जिन्हें अगर आप तुलसी के पौधे के साथ अपने घर पर लगाते हैं, तो इनका असर कई गुना तक ज्यादा बढ़ जाता है. इन पौधों को तुलसी के पौधे के साथ घर पर लगाने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी हमेशा के लिए खत्म हो सकती हैं. आप तुलसी के पौधे के पास रखने लगते हैं, तो आपके लिए धन और दौलत के बंद पड़े सभी दरवाजे एक बार फिर से खुलने लग जाते हैं.

 शमी का पौधा

शमी के पौधे का सीधा संबंध न्याय के देवता शनिदेव से माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाना बेहद ही शुभ और मंगलकारी होता है. इस जोड़े को घर में रखने से तरक्की में आ रही सभी रुकावटें दूर होती हैं ।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर में पैसे की समस्या को दूर करने सबसे असरदार माना गया है. वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट हो और पास में ही तुलसी के पौधे की जगह हो, तो घर में बरकत कभी कम नहीं होती.

केले का पेड़

केले के पेड़ में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है. आप सभी को इस बात का अंदाजा तो जरूर होगा कि तुलसी जी को विष्णु जी की प्रिय कहा जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि इन दोनों पौधों को आसपास रखना साक्षात लक्ष्मी-नारायण को घर बुलाने जैसा है. केले के पौधे को हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *