आजकल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही है टेक नेक की समस्या, जानें इसके लक्षण आर इससे बचने के उपाय
The problem of 'tech neck' is rapidly increasing among today's youth; learn about its symptoms and ways to prevent it.

अगर आप लगातार कई घंटों तक लैपटॉप पर गलत तरीके से बैठते है इस कारण आपकी गर्दन पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है. आज के समय में आपको युवाओं में भी गर्दन के दर्द की समस्या तेजी से बढ़ती हुई दिखाई देगी. इस प्रॉब्लम को टेक नेक या टेक्स्ट नेक के नाम से भी जाना जाता है. आइए हम आपको बताते है क्या है यह समस्या आप किस तरह से इससे बचे हुए रह सकते हैं.
जब हम लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो अक्सर अपनी गर्दन को आगे की तरफ झुका लेते हैं. हमारी गर्दन की मसल्स और रीढ़ की हड्डी सिर का वजन उठाने के लिए बनी हैं. नॉर्मल कंडीशन में हमारे सिर का वजन लगभग 5 किलोग्राम होता है. लेकिन जब हम अपनी गर्दन को आगे की तरफ झुकाते हैं, तो गर्दन पर पड़ने वाला यह प्रेशर बढ़कर लगभग 25 से 30 किलोग्राम तक हो जाता है. लगातार ऐसा करने से गर्दन की मसल्स में खिंचाव आता है, दर्द होता है और धीरे-धीरे वहां की नसें कमजोर होने लगती हैं. इसी कंडीशन को टेक नेक कहा जाता है.
इसके लक्षण
- गर्दन और कंधों में लगातार हल्का या तेज दर्द रहना.
- कंधों और पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न महसूस होना.
- कभी-कभी दर्द का बढ़कर सिर के पिछले हिस्से तक पहुंच जाना, जिससे सिरदर्द होने लगता है.
- हाथों या उंगलियों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना.
इससे बचने के उपाय
जब आप लैपटॉप पर काम कर रहे होते हैं उस समय हमेशा सीधे होकर बैठें. आपकी पीठ को कुर्सी का पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए. कुर्सी पर बैठते समय हमेशा ट्रिपल 90 रूल को फॉलो करें.
अक्सर लैपटॉप नीचे टेबल पर रखा होता है जिससे हमें नीचे देखना पड़ता है. इससे बचने के लिए लैपटॉप स्टैंड का इस्तेमाल करें या उसके नीचे कुछ किताबें रख लें, ताकि लैपटॉप की स्क्रीन आपकी आंखों के बिल्कुल सामने आ जाए.
लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करते समय लगातार एक ही पोजीशन में बैठे रहने से बचें. हर आधे घंटे में कम से कम 2 मिनट का ब्रेक लें.









