आज ही करे ये उपाय घर में आयेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ
Try this remedy today to bring happiness and prosperity into your home and gain wealth.

मान्यता के अनुसार व्यक्ति के जीवन में धन की कमी, कार्यों में असफलता, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और रिश्तों में मतभेद घर में मौजदू वास्तु दोष के कारण हो सकता है। अगर हम वास्तु के नियमों का पालन करें तो जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार क्या करना शुभ और अच्छा माना जाता है।
सोने के दिशा का सही चुनाव
वास्तु के अनुसार बेवजह के खर्चों के लिए घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोना एक प्रमुख कारण है। वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में सिर और पश्चिम दिशा में पैर करके सोना को अच्छा और शुभ माना जाता है।
सप्ताह के इस दिन जरूर करें ये उपाय
वास्तु के अनुसार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी लाल चोला अर्पित करें। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और शनिवार के दिन शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
उत्तर दिशा का विशेष ध्यान रखें
उत्तर दिशा में कभी भी गंदगी या फिर कोई भारी भरकम सामान नहीं रखना चाहिए। घर के उत्तर दिशा साफ और हल्की होने पर तरक्की के अवसरों में वृद्धि होती है। उत्तर दिशा को भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है।
मुख्य द्वार पर करें ये काम
किसी भी घर के मुख्य द्वार सबसे प्रमुख स्थान होता है क्योंकि इस मुख्य द्वार से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, शुभ-लाभ या भगवान गणेश की तस्वीर लगाना शुभ माना गया है।









