सरकार की इन योजनाओं से संवर रहा छात्रों का भविष्य, मुफ्त कोचिंग से लेकर स्मार्टफोन तक की मिल रही सुविधा

Government schemes are shaping students' futures, offering benefits ranging from free coaching to smartphones.

उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राज्य सरकार की ओर से कई बेहतरीन योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीकी सुविधाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। डिजिटल शिक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं पाकर छात्र अब संसाधनों की कमी को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

जानें सरकार के योजनाओं के बारे में

1. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: सपनों को मिलेगी मुफ्त उड़ान
​प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होनहार छात्रों के लिए ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ एक वरदान साबित हो रही है। अक्सर देखा जाता है कि आर्थिक तंगी या संसाधनों की कमी के कारण कई मेधावी छात्र कोचिंग की महंगी फीस नहीं भर पाते। ऐसे जरूरतमंद और मेधावी छात्रों के लिए इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग सेंटर की सुविधा दी जा रही है। इसके माध्यम से छात्र देश और राज्य की प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी आर्थिक बोझ के कर सकते हैं।

2. फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग: O-Level और CCC कोर्सेज की सुविधा
​आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार छात्रों को O-Level और CCC (Course on Computer Concepts) जैसे कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्सेज की मुफ्त ट्रेनिंग उपलब्ध करवा रही है। इससे न केवल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी मिल रही है, बल्कि उन्हें रोजगारपरक प्रोफेशनल कोर्सेज सीखने में भी बड़ी मदद मिल रही है।

3. यूपी स्कॉलरशिप: कक्षा 9 से पोस्ट ग्रेजुएशन तक आर्थिक मदद
​आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए सरकार की यूपी छात्रवृत्ति (Scholarship) योजना काफी कारगर है। इस योजना के दायरे में कक्षा 9वीं-10वीं (Pre-Matric) से लेकर उच्च शिक्षा और पोस्ट ग्रेजुएशन (Post-Matric) तक के छात्रों को शामिल किया गया है। अलग-अलग स्तर पर मिलने वाली यह छात्रवृत्ति गरीब छात्रों की पढ़ाई के खर्च को आसान बनाती है।

​4. मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण: डिजिटल पढ़ाई हुई आसान
​उच्च शिक्षा और कॉलेज स्तर के छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण योजना चला रही है। कोरोना काल के बाद से ऑनलाइन पढ़ाई का चलन तेजी से बढ़ा है, ऐसे में जिन छात्रों के पास इंटरनेट या डिवाइस की सुविधा नहीं थी, उन्हें इस पहल से सीधे तौर पर जोड़ा जा रहा है ताकि उनकी ऑनलाइन पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

सरकार की ये योजनाएं छात्र हित में काफ़ी सहरानीय है। इन योजनाओं का लाभ ले कर छात्र अपने सुनहरे भविष्य को गढ़ रहे है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *