घर से निकलते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, खराब हो सकते हैं आपके बने बनाएं काम
Avoid making these mistakes when leaving the house—even inadvertently—as they could ruin your well-laid plans.

वास्तु के अनुसार घर से बाहर निकलते समय हमारी छोटी-छोटी आदतें भी दिनभर की ऊर्जा, मानसिक स्थिति और कार्यों पर प्रभाव डाल सकती हैं. यदि अनजाने में कुछ गलतियां हो जाएं, तो इससे मानसिक तनाव, काम में रुकावट जैसी अड़चनें आ सकती है . आइए जानते हैं कि घर से निकलते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से निकलने से पहले परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा या बहस करना अशुभ माना जाता है. इससे मन अशांत रहता है और आपके कामों में बाधाएं आने की संभावना होती है.
- घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. बाहर निकलते समय यदि मुख्य दरवाजे के आसपास गंदगी, टूटे-फूटे सामान या कूड़ा पड़ा हो, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है. इसलिए घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ सुथरा रखें।
- वास्तु शास्त्र में फटे या टूटे हुए जूते-चप्पल पहनना अशुभ माना गया है. यह आर्थिक परेशानियों और आत्मविश्वास में कमी का कारण बन सकता है.
- यदि किसी जरूरी काम के लिए घर से निकल रहे हैं, तो बिना किसी विशेष कारण के बार-बार पीछे मुड़कर देखना शुभ नहीं माना जाता.









