भगवान शंकर को प्रिय हैं ये पौधे, आज ही अपने घर में लगाकर लाए अपने घर में लाये सुख और शांति

These plants are dear to Lord Shankar; plant them in your home today to bring happiness and peace.

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का माना जाता है. इस महीने में पूजा-पाठ के साथ लोग अपने घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई तरह के पौधे भी लगाते हैं.  सावन में इन पौधों को घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहती है और घर का वातावरण भी अच्छा रहता है.

तुलसी का पौधा

तुलसी का संबंध मुख्य रूप से भगवान विष्णु से माना जाता है, लेकिन घर में इसका होना शुभ माना जाता है.  सावन में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित रूप से इसकी देखभाल करे. इस पौधे को लगाने से  घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है.

बेलपत्र का पौधा

सावन में बेल का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है. इसकी देखभाल करते हुए आप सावन में भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित भी कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, बेल का सीधा संबंध भगवान शिव से माना जाता है.

शमी का पौधा

शमी का पौधा भी धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. सावन के महीने में घर में शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. इसे घर के बाहर या ऐसी जगह रखा जा सकता है, जहां इसे पर्याप्त धूप और हवा मिल सके.

अपराजिता का पौधा 

धार्मिक दृष्टि से अपराजिता के पौधे को पवित्र माने जाते हैं. नीले फूल भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों को बहुत पसंद हैं. सावन में इसे लगाने से घर में बरकत आती है. इसे घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *