सावन में अपने घर लाएं ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते और बन सकते है आपके बिगड़े हुए काम
Bring these items into your home during the month of Sawan; with Lord Shiva's grace, paths to progress may open up, and stalled tasks could be resolved.

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के दौरान महादेव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं. वास्तु शास्त्र की माने तो इस महीने में घर में कुछ विशेष वस्तुएं लाना बेहद शुभ माना जाता है. माना जाता है कि ये वस्तुएं घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ-साथ सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मकता का संचार करती हैं.
- रुद्राक्ष को भगवान शिव के अश्रुओं से उत्पन्न माना जाता है. सावन में रुद्राक्ष घर लाना या धारण करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, मानसिक तनाव कम होता है।
- भगवान शिव का त्रिशूल और डमरू शक्ति, संरक्षण और मंगल के प्रतीक माने जाते हैं. सावन में घर के मंदिर में चांदी या पीतल का छोटा त्रिशूल अथवा डमरू स्थापित करना शुभ माना जाता है.
- सावन के दौरान घर में गंगाजल लाना और उसे ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है. प्रतिदिन घर के कोनों में गंगाजल का छिड़काव करने से वातावरण शुद्ध होता है, और परिवार में सुख-शांति तथा सौहार्द बना रहता है.
- आपके घर में बेलपत्र का पौधा नहीं है, तो सावन के महीने में इसे लगाना शुभ माना जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में बेलपत्र का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.









