क्या आप भी रोज बिना नहाए बनाते हैं अपने रसोई में खाना? जाने क्या हो सकते है इनसे वास्तु दोष

Do you also cook in your kitchen daily without bathing? Find out what Vastu defects this can cause.

हमलोग घरों में अक्सर बड़े-बुजुर्ग को ये कहते हुआ सुना होगा कि बिना नहाए खाना नहीं बनाना चाहिए. हमारे सनातन धर्म में भी भोजन बनाने और खाने से पहले साफ-सफाई का खास महत्व बताया गया है.

 शास्त्र के हिसाब से बिना नहाए क्यों नहीं जाना चाहिए रसोई में?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बिना स्नान किए रसोई में जाकर खाना बनाना सही नहीं माना जाता. ऐसा कहा जाता है कि स्नान के बाद शरीर और मन दोनों शुद्ध हो जाते हैं.

शास्त्रों में रसोई को माता अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है. ऐसी मान्यता है कि जहां रसोई साफ रहती है और स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है, वहां माता अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इसलिए रसोई में साफ-सफाई रखना बेहद ही जरूरी माना जाता है.

अगर संभव हो तो सुबह उठकर पहले स्नान करें और उसके बाद ही खाना बनाएं. अगर किसी वजह से दोबारा खाना बनाना हो, तो कम से कम हाथ, पैर और मुंह अच्छी तरह धो लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *