अगर आप भी रहना चाहते हैं ये लंबे समय तक निरोग तो आज से ही अपनाए ये तरीका
If you too want to remain disease-free for a long time, adopt this method starting today.

आजकल लोगों की बिजी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण उनकी उम्र बढ़ने की बजाय कम हो रही है. इस कारण न सिर्फ बड़े बल्कि युवाओं और बच्चे भी गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहें हैं. आजकल डायबिटीज, मोटापा, दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी तो कॉमन होती जा रही है. अगर हम अपनी खान पान की आदतें और अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव कर लेंगे तो हम लंबे समय तक निरोग रह सकते हैं। आइए जानतें हैं लम्बे उम्र तक स्वास्थ्य रहने के कुछ आदतों के बारे में.
व्यायाम करें
स्वस्थ रहने के लिए सुबह एक्सरसाइज, योगा और वर्कआउट कर सकतें हैं. व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है जिससे कई बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है. एक्सरसाइज करने से थकान, तनाव और चिंता कम होता है और मूड फ्रेश रहता है जिससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं.
पर्याप्त नींद लें
लंबे समय तक निरोग रहने के लिए आपके लिए सबसे जरूरी है पर्याप्त नींद लेना. बहुत लोग रत में ज़्यदातर रात में काम करतें हैं या मोबाइल, टीवी देखते रहते हैं, जिससे उनी नींद पूरी नहीं हो पाती है. सिर्फ 4-5 घंटे की नींद अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नहीं होता है. 8 घंटे की पर्याप्त से बॉडी एक्टिव रहता है और थकान, तनाव और चिंता कम होता है.
फल और सब्जियों का खाने में मात्रा बढ़ाना
अच्छे स्वास्थ्य और लंबे उम्र के लिए नियमित रूप से फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए. आपको अपने डायट में हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को जरूर शामिल करना चाहिए. इसी के साथ साबुत अनाज, नट्स, ऑलिव ऑयल, फलियां आदि खाद्य पदार्थ हेल्दी लिविंग के लिए बेस्ट माने जाते हैं.
ध्रूमपान और शराब का सेवन कम करें
अगर आप बहुत अधिक शराब, सिगरेट और धूम्रपान का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. ऐसा करने से आपकी उम्र घट सकती है. इसके अधिक सेवन से आपको कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं जैसे हार्ट डिजीज, लंग्स डिजीज और कैंसर आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.









