बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

A golden opportunity for a government job in the banking sector! Bank of Baroda announces massive recruitment; check eligibility and the selection process.

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विभिन्न विभागों में नियमित आधार पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 206 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

​इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

​किन विभागों और पदों पर होगी नियुक्ति

​यह भर्ती अभियान बैंक के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में नियमित नियुक्तियों के लिए चलाया जा रहा है।

  • विभाग: डिजिटल बैंकिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, सिक्योरिटी, एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट ऑफिस (EDMO), कॉर्पोरेट अकाउंट्स एंड टैक्सेशन प्लानिंग, और फैसिलिटी मैनेजमेंट।
  • प्रमुख पद: मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, प्रोडक्ट मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और सिक्योरिटी मैनेजर।

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की शुरुआत: 6 अगस्त 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2026
  • ​आयु सीमा की गणना की तिथि: 1 अगस्त 2026

​पात्रता और आवेदन शुल्क

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा: शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।

आवेदन शुल्क:

  • ​सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग: ₹850 + पेमेंट गेटवे चार्ज।
  • ​SC, ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार: ₹175 + पेमेंट गेटवे चार्ज।
    (शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किया जाएगा।)

​क्या रहेगी चयन प्रक्रिया

​बैंक ऑफ बड़ौदा के अनुसार, चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी:

  • आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी (Screening): शॉर्टलिस्टिंग के बाद आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
  • अन्य टेस्ट: साइकोमेट्रिक टेस्ट (Psychometric Test), ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI)।
  • अंतिम चरण: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण।

परीक्षा का प्रारूप (यदि ऑनलाइन परीक्षा होती है):

  • कुल प्रश्न: 150 प्रश्न (225 अंक)
  • ​समय अवधि: 150 मिनट

विषय: रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज।

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

​सर्विस बॉन्ड की शर्त

​चयनित अधिकारियों को बैंक की शर्तों के तहत सर्विस बॉन्ड भरना होगा।
जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I: न्यूनतम 3 वर्ष की अनिवार्य सेवा देनी होगी।
​निर्धारित अवधि से पहले नौकरी छोड़ने पर बैंक के नियमों के मुताबिक जुर्माना देना होगा। मिडिल और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड के अधिकारियों के लिए भी सर्विस बॉन्ड की अलग-अलग शर्तें लागू होंगी।

​कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  • ​होमपेज पर दिए गए ‘Career’ सेक्शन में जाएं और ‘Current Opportunities’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ​संबंधित स्पेशलिस्ट ऑफिसर नोटिफिकेशन चुनकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • ​अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  • ​मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ​आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *