20 हजार के बजट में पेश है 2026 के ये बेस्ट स्मार्टफोन्स , किसी में है बेहतरीन IOS तो किसी में है लंबी बैटरी लाइफ
Here are the best smartphones for 2026 within a ₹20,000 budget—some feature excellent iOS, while others offer long battery life.

स्मार्टफोन बाजार में 20,000 रुपये में मोबाइल कंपनियों ने अपने किफायती हैंडसेट में एमोलेड डिस्प्ले, ओआईएस सपोर्ट वाले कैमरे, लंबी बैटरी लाइफ और कई सालों तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स शामिल करके महंगे मोबाइल फोन लेने की परेशानी को खत्म कर दिया है। अब 20 हजार के बजट में हर वर्ग के उपभोक्ता के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं।
अब 20 हजार रुपये से कम वाले स्मार्टफोन में कर्व्ड एमोलेड पैनल्स और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन तकनीक से लैस कैमरे आम बात हो गए हैं. इसके साथ ही अब स्मार्टफोन में लंबी बैटरी लाइफ मिलती हैं. Motorola का Moto G37 Power इसका बड़ा उदाहरण है, जो बड़ी बैटरी और क्लीन स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस के साथ आता है, वहीं Motorola Edge 70 स्लिम प्रोफाइल के साथ दमदार परफॉर्मेंस देता है.
गेमिंग का शौक रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए iQOO Z11x 5G और POCO X7 5G जैसे फोन बाजार में उपलब्ध हैं। फोटोग्राफी और विजुअल क्वाॅलिटी को प्राथमिकता देने वालों के लिए Vivo T4R 5G, Motorola Moto G96 और Samsung Galaxy F36 बेहतरीन विकल्प बने हुए हैं. सॉफ्टवेयर के लिए Nothing Phone 3a Lite है।









