Flipkart के Big Billion Days Sale में इन स्मार्टफोन को आप रु 30000 के बजट में बना सकते हैं अपना, जाने कौन कौन सी स्मार्टफोन है इस सूची में

You can get these smartphones within a budget of ₹30,000 during Flipkart's Big Billion Days Sale.

23 सितंबर से शुरू हो रहे Flipkart Big Billion Days sale  सेल में स्मार्टफोन्स पर कई बढ़िया-बढ़िया डील्स मिलने वाली है. जिससे आप प्रीमियम स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. इस सेल में स्मार्टफोन्स पर बैंक डिस्काउंट के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिलेंगे. 30000 के रेंज में आपको अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन मिलेंगे। आइए जानते हैं कौन कौन से स्मार्टफोन है इस सूची में।

POCO F7 5G

इस मॉडल के बेस मॉडल की कीमत फ्लिपकार्ट पर 31,999 रुपये है. लेकिन फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में इस मॉडल की कीमत 28,999 रुपये होगी. POCO F7 5G में आपको 7550mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8s Gen 4 का प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

Nothing Phone 3a Pro

फ्लिपकार्ट सेल में  Nothing Phone 3a Pro की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होगी. इस में भी आपको 50MP+50MP+8MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. साथ ही 5000mAh की बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 का प्रोसेसर मिलेगा.

Realme 15 Series

इस सेल में Realme 15 की कीमत 21,999 रुपये और Realme 15 Pro की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होगी. Realme 15 में 7000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7300+, 50MP+8MP का डुअल रियर कैमरा, 50MP का फ्रंट कैमरा और Curved डिस्प्ले मिलेगा.

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *