JTET Exam 2026 UPDATE: 11 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा, JAC ने हाईकोर्ट में बताई संभावित तारीख, जानिये कब होगी परीक्षा
JTET Exam 2026 Update: Exam will not be held on October 11; JAC informs High Court of tentative date—find out when the exam will take place.

रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET 2026) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। पहले लो टेट की तारीख तय थी, उसमें अब बदलाव होना तय हो गया है। 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित JTET परीक्षा अब तय तारीख पर नहीं होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने हाईकोर्ट में हुई हालिया सुनवाई के दौरान परीक्षा की नई संभावित टाइमलाइन सामने रखी है।
JAC ने अदालत को बताया कि परीक्षा के लिए अब 1 नवंबर 2026 की तारीख संभावित रूप से रखी गई है। हालांकि, यह अभी अंतिम परीक्षा तिथि नहीं है। JAC की ओर से नई तारीख को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी होना बाकी है।
पहले 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा
JTET 2026 को लेकर JAC ने इससे पहले हाईकोर्ट में दाखिल टाइमलाइन में 11 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित करने और दिसंबर में रिजल्ट जारी करने की जानकारी दी थी।लेकिन अब हालिया सुनवाई के दौरान JAC ने अदालत को बताया कि निर्धारित समय पर परीक्षा कराना संभव नहीं है। परिषद ने परीक्षा आयोजन के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत बताई और 1 नवंबर को संभावित परीक्षा तिथि के तौर पर अदालत के सामने रखा।
अभ्यर्थी ध्यान दें- 1 नवंबर अभी फाइनल नहीं
हाईकोर्ट में JAC की ओर से 1 नवंबर की संभावित तारीख बताए जाने के बाद JTET अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, जब तक JAC की आधिकारिक अधिसूचना नहीं आती, तब तक 1 नवंबर को अंतिम परीक्षा तिथि नहीं माना जा सकता।अभ्यर्थियों को सलाह है कि परीक्षा की तारीख से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए JAC की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
हाईकोर्ट की निगरानी में चल रहा है JTET का मामला
JTET परीक्षा से जुड़ी पूरी प्रक्रिया फिलहाल हाईकोर्ट की निगरानी में है। इसी वजह से परीक्षा की टाइमलाइन में होने वाले बदलाव की जानकारी सुनवाई के दौरान अदालत के सामने रखी जा रही है।संकेत हैं कि सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह तक JAC नई परीक्षा तिथि को लेकर औपचारिक घोषणा कर सकता है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही परीक्षा की तारीख को अंतिम माना जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए क्या बदला?
• पुरानी प्रस्तावित तारीख: 11 अक्टूबर 2026
• 11 अक्टूबर को परीक्षा: अब नहीं होगी
• नई संभावित तारीख: 1 नवंबर 2026
• अंतिम तारीख: JAC की आधिकारिक अधिसूचना के बाद स्पष्ट होगी
• मामला: हाईकोर्ट की निगरानी में
फिलहाल JTET 2026 के अभ्यर्थियों को 1 नवंबर की संभावित तारीख को ध्यान में रखकर तैयारी जारी रखने के साथ JAC के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।









