बिग ब्रेकिंग- 10 जवान शहीद : गणतंत्र दिवस से पहले भीषण हादसा, 10 जवान शहीद, कई जवानों की हालत गंभीर

Big Breaking: 10 soldiers martyred: Horrific accident before Republic Day, 10 soldiers martyred, condition of many soldiers critical

Breaking News : गणतंत्र दिवस के ठीक पहले एक भीषण हादसे की खबर आ रहे हैं। एक घटना में 10 जवान शहीद हो गये हैं। हादस उस वक्त हुआ, जब सेना की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गयी। हादसे के वक्त वाहन में 21 जवान सवार थे। पूरी घटना जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की बतायी जा रही है। घटना में कई जवान अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह–चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप (खानी टॉप) इलाके में सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण सड़क हादसे में 10 जवानों की मौके पर ही शहादत हो गई, जबकि कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का बुलेटप्रूफ वाहन ऊंचाई वाले एक अग्रिम पोस्ट की ओर जा रहा था।

 

वाहन में सवार जवान नियमित ड्यूटी के तहत तैनाती स्थल की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी और संकरे रास्ते पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।सेना और प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में सवार जवानों की संख्या को लेकर प्रारंभिक तौर पर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं।

 

कुछ अधिकारियों ने बताया कि वाहन में करीब 17 जवान सवार थे, जबकि अन्य के अनुसार यह संख्या 21 तक बताई जा रही है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी की जा रही है। फिलहाल यह तय है कि हादसे में 10 जवानों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

दुर्गम पहाड़ी इलाका और गहरी खाई होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। बावजूद इसके, जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि डोडा जिले में हुए इस हादसे में देश के 10 वीर जवानों की शहादत से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उपराज्यपाल ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

 

सेना के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना सड़क की स्थिति और वाहन के संतुलन बिगड़ने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम, तीखे मोड़ और संकरे रास्ते ऐसे हादसों के जोखिम को और बढ़ा देते हैं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles