मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक झारखंड के इन जिलों में जारी किया भारी बारिश और तेज रफ्तार हवाओं का येलो अलर्ट

The Meteorological Department has issued a 'Yellow Alert' for heavy rain and strong winds in these districts of Jharkhand for the next four days.

झारखंड मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में   भारी वर्षा की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती गतिविधियों के कारण झारखंड में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं. इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 11 जुलाई तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश तो कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है. इसको लेकर झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि 12 और 13 जुलाई से मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं. इस दौरान केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *