BRICS में मोदी ने चली नई चाल! स्टार्टअप फंड का प्रस्ताव, अब सिर्फ देश नहीं… संस्थाएं और आम लोग भी होंगे साझेदार

भारत मंडपम में BRICS के ओपन सेशन की शुरुआत, PM मोदी बोले- दुनिया के संकट एक-दूसरे से जुड़े हैं, इसलिए मिलकर तैयार रहना जरूरी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS के मुख्य ओपन सेशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस सेशन का फोकस “Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” यानी मजबूती, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास के जरिए समावेशी वैश्विक विकास का भविष्य तैयार करने पर रहा।

ओपन सेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS के दायरे को और व्यापक बनाने की दिशा में स्टार्टअप फंड का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि BRICS को केवल सदस्य देशों की सरकारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसमें आम नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं की भी सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।

संकट कहीं भी आए, असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है

PM मोदी ने कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव और अलग-अलग तरह के संकटों का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आज दुनिया के देश एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

एक जगह पैदा हुआ संकट दूसरे देशों को भी प्रभावित कर सकता है। इसी वजह से भारत ने BRICS देशों को संभावित संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयार रखने पर जोर दिया है।

संक्रामक बीमारियों की पहचान के लिए बनेगा सिस्टम

प्रधानमंत्री ने बताया कि संक्रामक बीमारियों की पहचान और रोकथाम के लिए BRICS Integrated Early Warning System बनाने पर सहमति बनी है।

इसके अलावा प्राकृतिक और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए Early Warning Data Integration Guidelines भी तैयार की गई हैं। इन पहलों का उद्देश्य संकट आने से पहले उसकी पहचान करना और सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

PM मोदी ने बताए BRICS के चार प्रमुख स्तंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में BRICS के सभी प्रयास चार प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित रहे हैं—सतर्कता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता।

उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के सहयोग और समर्थन से साझा विजन को अलग-अलग क्षेत्रों में ठोस सहयोग में बदलने में सफलता मिली है।

सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी जोर

PM मोदी ने BRICS Logistics Supply Chain के ऑपरेशन फ्रेमवर्क का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह फ्रेमवर्क सप्लाई चेन को ज्यादा भरोसेमंद और मजबूत बनाने में मदद करेगा।

प्रधानमंत्री के स्टार्टअप फंड के प्रस्ताव और संस्थाओं व आम नागरिकों को BRICS से जोड़ने की अपील को संगठन के सहयोग को सरकारों से आगे ले जाने की दिशा में एक अहम पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *