छुट्टी ब्रेकिंग: बकरीद की छुट्टी की तारीख में हो गया बदलाव, जानिये अब कब मिलेगी छुट्टी, सरकार ने सभी विभागों को भेजा आदेश
Holiday Breaking: Bakrid holiday dates have changed, find out when the holiday will be available now, the government has sent orders to all departments.

Holiday News : बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले 27 मई 2026 को घोषित अवकाश अब बदलकर 28 मई 2026 कर दिया गया है। यह फैसला चांद दिखने की संभावित तारीख को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार अब केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में 27 मई 2026 की जगह 28 मई 2026 को अवकाश रहेगा। पहले सरकारी कैलेंडर में 27 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित की गई थी ।
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि दिल्ली और नई दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय 28 मई को बंद रहेंगे। सरकार ने यह फैसला मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) की तारीख चांद दिखने पर निर्भर होने के कारण लिया है।
आपको बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा के अनुसार चलता है और मुस्लिम त्योहारों की अंतिम तारीख चांद दिखाई देने के बाद ही तय होती है। इस बार देश के अधिकांश हिस्सों में 17 मई की शाम अर्धचंद्र दिखाई नहीं देने के कारण बकरीद की संभावित तारीख आगे बढ़ गई। इसी वजह से केंद्र सरकार को भी आधिकारिक अवकाश की तारीख में बदलाव करना पड़ा।
सरकार के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और आम लोगों के बीच नई छुट्टी की तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने पहले से 27 मई के अनुसार अपनी यात्रा और निजी कार्यक्रम तय किए थे, जिन्हें अब बदलना पड़ सकता है। हालांकि सरकार का कहना है कि धार्मिक परंपराओं और त्योहारों की वास्तविक तारीख को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव आवश्यक था।
नए आदेश के अनुसार अब सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, विभाग, मंत्रालय और उनसे जुड़े संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। इसके अलावा कई सरकारी बैंक और सार्वजनिक संस्थान भी इसी नई तारीख के अनुसार छुट्टी का पालन कर सकते हैं। हालांकि बैंकों और राज्यों की छुट्टियों को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित राज्य सरकारों और संस्थानों द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।
ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे बकरीद भी कहा जाता है। यह त्योहार त्याग, बलिदान और मानवता के संदेश का प्रतीक माना जाता है। देशभर में मुस्लिम समुदाय इस पर्व को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाता है।सरकारी सूत्रों के अनुसार, छुट्टी की तारीख में बदलाव को लेकर सभी मंत्रालयों और विभागों को सूचना भेज दी गई है।









