“मैं इस्तीफा नहीं दूंगी…चाहे मुझे बर्खास्त ही क्यों न कर दिया जाए…” ममता बनर्जी का सबसे बड़ा ऐलान! हार के बाद TMC में मचा बवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव नतीजों के बाद भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने साफ शब्दों में कहा है — “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे मुझे बर्खास्त ही क्यों न कर दिया जाए।”

टीएमसी विधायकों के साथ हुई अहम बैठक में ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कई उम्मीदवारों को “जबरदस्ती हराया गया।” उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस, CRPF, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।

सूत्रों के मुताबिक ममता ने दावा किया कि राज्यभर में TMC के 1500 से ज्यादा पार्टी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि “अत्याचार” था।

सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अब INDIA गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और अगर जरूरत पड़ी तो मामला अंतरराष्ट्रीय अदालत तक ले जाया जाएगा।

बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं को विधानसभा के पहले दिन काले कपड़े पहनने के निर्देश दिए और कहा कि यह दिन “काला दिन” के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि पार्टी के साथ “विश्वासघात” करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

इधर, ममता की बैठक से 10 विधायकों के गायब रहने से भी राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर पार्टी के भीतर असंतोष और टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं।

वहीं TMC प्रवक्ता Kunal Ghosh ने हिंसा को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो हालात जमीन पर दिख रहे हैं, वे लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक हैं।

दूसरी तरफ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी Manoj Kumar Agarwal ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग की भूमिका केवल चुनाव कराने और परिणाम घोषित करने तक सीमित है, आगे की प्रक्रिया संविधान के अनुसार होगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या बंगाल की राजनीति में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है? और क्या ममता बनर्जी वाकई इस लड़ाई को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाएंगी?

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles