अगर आप भी बना रहे हैं नया फोन खरीदने का प्लान तो OnePlus के इस फोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
If you are also planning to buy a new phone, a massive discount is available on this OnePlus model.

Oneplus Nord 6 एक दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन हैं अमेजन पर चल रहे बैंक ऑफर की वजह से इस फोन की कीमत हजारों रुपये कम हो गई है।
यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था, जिसमें 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज शामिल हैं. इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये थी. फिलहाल अमेजन पर चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके बाद फोन की कीमत घटकर 40,999 रुपये रह जाती है.
इसमें 1.5K AMOLED सनबर्स्ट HDR डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.
फोन में क्वाॅलकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रॉसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.
इसकी 9,000mAh क्षमता वाली बैटरी को एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है. साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकती है.
फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ऑक्सीजनOS 16 पर चलता है.









