Nothing ने लांच किया अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4b, जाने क्या है इसके ख़ास फीचर्स और क्या है इसकी कीमत
Nothing has launched its new smartphone, the Nothing Phone 4b; find out its key features and price.

Nothing अपने नए ‘b’ सीरीज स्मार्टफोन्स की सीरीज़ में अब अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च किया है. यह नई सीरीज मौजूदा ‘a’ सीरीज से नीचे के सेगमेंट में आएगी.
Phone 4b में पीछे की तरफ पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, फोन में हॉरिजॉन्टल Glyph Bar इंटरफेस भी दिया गया है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone 4a की तरह एक अलग और प्रीमियम लुक देगा.
इस फोन में 6.77इंच का amoled डिस्प्ले और चौथी जेनेरेशन का स्नैपड्रेगन प्रोसेसर है। इस फोन में 50 मेगा पिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप की बात करे तो 6000 mH की है। सारे AI फीचर्स से लैश ये फोन Operating system OS 4.1 पर आधारित है। साथ ही इस फोन में 33 वॉट का चार्जर भी मिलता है। ये फोन Flipkart पे 29,999 की कीमत पर मिल रहा है।








