अगर आपको भी मौसम बदलते ही हो जाता हैं फ्लू तो जल्दी ठीक होने के लिए खाएं ये फूड्स

If you also catch the flu whenever the weather changes, eat these foods to recover quickly.

बारिश के मौसम में अक्सर लोगो को सीजनल फ्लू हो जाता हैं. इस दौरान बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लोग इससे ठीक होने के लिए डॉक्टर से सलाह ले कर दवाईयां का सेवन करते हैं। लेकिन दवा के साथ-साथ सही खानपान भी शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करता है. आइए जानते हैं डॉक्टर हमें खाने में किन चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं।

  • फ्लू के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, सूप और गुनगुने पेय भी ले सकते हैं.
  • बीमारी के समय भारी और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए. इसकी जगह खिचड़ी, दलिया, मूंग दाल, सादी रोटी और उबली हुई सब्जियां खाएं.
  •  विटामिन C से भरपूर फल जैसे संतरा, मौसमी, अमरूद, कीवी और पपीता खाना फायदेमंद माना जाता है. इसके साथ पालक, गाजर, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां का भी रोजाना सेवन फायदेमंद साबित होता हैं।
  • बीमारी के समय शरीर को रिकवर होने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है. इसलिए दाल, पनीर, दही, दूध, सोया या अंडा जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *