कही आप भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन को तो नहीं देने जा रहे हैं ये गिफ्ट्स? वास्तु के अनुसार ये चीजें नहीं मानी जाती हैं शुभ

Are you also planning to give these gifts to your sister on Raksha Bandhan? According to Vastu, these items are not considered auspicious.

रक्षाबंधन के दिन सभी बहनें अपने भाई की कलाई पर एक प्यारी सी राखी बांधती हैं और इसके बदले में भाई हमेशा अपनी बहन की रक्षा करने और उसे संभालकर रखने का वादा करता है. इसके बदले भाई अपनी बहन को कोई न कोई गिफ्ट भी देता है.

अगर आप भी इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको वास्तु शास्त्र और पुरानी मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी बहन को कभी भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए. अगर आप इनमें से कोई भी चीज अपनी बहन को देते हैं, तो इससे रिश्तों में दूरी आ सकती है. आइए जानते है उन चीजों को जो हम अपनी बहन को कभी भी गिफ्ट के रूप में नहीं देना चाहिए.

  • वास्तु शास्त्र में कांच के टूटने को बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, बहन को गिफ्ट में कांच की चीजें देने से रिश्ते में दूरी या फिर अनबन बढ़ने का खतरा रहता है.
  • रक्षाबंधन अपनी बहन को काले रंग की ड्रेस, काले रंग का बैग या फिर कोई भी काले रंग की चीज देना चाहते हैं, तो ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें. काले रंग को हमेशा से ही उदासी और नेगेटिविटी का प्रतीक माना गया है.
  • मान्यताओं के अनुसार रुमाल आंसू और परेशानियों से जुड़ा हुआ होता है. वहीं, परफ्यूम की खुशबू हवा में जैसे-जैसे उड़ती है, वैसे-वैसे रिश्तों में दूरियां बढ़ने की बात कही जाती है.
  • शास्त्र के अनुसार खाली पर्स गिफ्ट करने से जीवन में पैसों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लग जाती हैं. अगर आप पर्स  गिफ्ट कर ही रहे हैं, तो उसके अंदर शगुन के तौर पर 10, 50, 100 रुपये या एक सिक्का या नोट जरूर रख दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *