LIVE VIDEO : मंत्री सुदिव्य सोनू का शव अस्पताल से घर ले जाया जा रहा, देखिये उनकी अंतिम यात्रा का सीधा प्रसारण

LIVE VIDEO: मंत्री सुदिव्य सोनू का शव अस्पताल से उनके आवास ले जाया जा रहा है। देखिए सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा का सीधा प्रसारण और पल-पल का अपडेट।

रांची। दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू का पार्थिव शरीर उनके घर पर ले जाया गया। अस्पताल से घर तक उनका पार्थिव शरीर ले जाया गया। देखिये सीधा प्रसारण उन्हें अस्पताल से ले जाया जा रहा है।

 

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शोक की लहर है। पार्टी के आधिकारिक X हैंडल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी।

JMM ने कहा- पूरा परिवार स्तब्ध

झामुमो ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पार्टी ने उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। संदेश के अंत में पार्टी ने “अंतिम जोहार” कहा।

जोबा मांझी ने जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री जोबा मांझी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की।

दीपक बिरुआ बोले- मन मर्माहत

मंत्री दीपक बिरुआ ने भी शोक जताते हुए कहा कि साथी मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से उनका मन मर्माहत है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। अपने संदेश में उन्होंने लिखा— “अश्रुपूर्ण और अंतिम जोहार भाई।”

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झामुमो संगठन और सरकार में शोक का माहौल है। पार्टी नेताओं ने उनके राजनीतिक और संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए इसे झारखंड के लिए भी बड़ी क्षति बताया है।

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *