आपके बालकनी में कौन से पौधा लगाना वास्तु के अनुसार माना जाता हैं बेहद शुभ

According to Vastu, planting certain plants on your balcony is considered extremely auspicious.

घर की बालकनी ऐसी जगह होती है, जहां सुबह की धूप और ताजी हवा आता है. यही वजह है कि बहुत से लोग बालकनी को हरे-भरे पौधों रखना पसंद करते हैं. लेकिन वास्तु के हिसाब से पौधे लगाते समय उनकी दिशा और जगह का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है.

बालकनी में सही दिशा और सही पौधे रखने से घर का माहौल सकारात्मक बनाए रखने में मदद मिल सकती है. वास्तु के अनुसार कुछ पौधों को घर में सकारात्मक माहौल से जोड़कर देखा जाता है.

बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना काफी अच्छा माना जाता है. वास्तु में इसे सकारात्मकता और शुद्धता से जोड़कर देखा जाता है. तुलसी को नियमित रूप से पानी और पर्याप्त रोशनी मिलती रहे, इसका भी ध्यान रखें.

मनी प्लांट घर की सजावट के लिए काफी पसंद किया जाता है. वास्तु मान्यताओं में इसे धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इसकी बेल बालकनी को हरा-भरा और खूबसूरत बना सकती है.

वास्तु मान्यताओं में शमी के पौधे को काफी शुभ माना जाता है. इसे घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. बालकनी में शमी का पौधा लगाया जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *