20 हजार रुपये से भी कम कीमत में OnePlus बाजार में उतारने जा रहा है एक आकर्षक फोन, जाने क्या है इसके फीचर्स
OnePlus is set to launch an attractive phone priced under ₹20,000; find out what its features are.

स्मार्टफोन बाजार की दुनिया में OnePlus एक बार फिर हलचल मचाने की तैयारी कर रही है. जल्द ही OnePlus N6 लॉन्च होने वाला है. Amazon India पर लाइव हुई माइक्रोसाइट में भी इस फोन का नाम दिखाई दिया है. यह फोन उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जो कम बजट में प्रीमियम डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं.
यह स्मार्टफोन 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus N6 को जुलाई 2026 में पेश किया जा सकता है.
इस फोन में दो कलर ऑप्शन होंगे. इनमें मिंट ग्रीन और डार्क चारकोल ब्लैक फिनिश शामिल हैं. OnePlus N6 खासतौर पर उन लोगों के लिए आकर्षक साबित हो सकता है जो 20 हजार रुपये के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें क्लीन सॉफ्टवेयर, स्टाइलिश डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिले.








