रांची- 2 लाख की सुपारी। गोली मारकर जला दिया चुल्हे में, पुलिस के सामने सुनायी मनगढ़ंत कहानी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी पूरी पोल,छह गिरफ्तार

Ranchi - 2 lakh betel nut. Shot and burned in the stove. A fabricated story was told to the police. The post-mortem report revealed the truth. Six people were arrested.

रांची में चूल्हे की आग से जलकर महिला की मौत का मामला दरअसल एक सोची-समझी हत्या निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है, पुलिस ने दावा किया है कि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया।

रांची। राजधानी के तमाड़ में हुए ब्लाइंड मर्डर केस के पीछे की साजिश, सुपारी किलिंग और डायन-बिसाही (जादू-टोना) से जुड़ा निकला।

मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके शव को आग में जलाकर हादसे का रूप देने की कोशिश की थी। 1 फरवरी को तमाड़ क्षेत्र के तालीडीह गांव में रहने वाली महिला एतवारी कुमारी की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी।

परिजनों ने बताया कि एतवारी कुमारी की मौत चूल्हे की आग में जलने से हुई है। पुलिस ने मामले को सामान्य मानते हुए यूडी केस दर्ज किया, पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपने जांच का दायरा आगे बढ़ाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटी कहानी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि एतवारी कुमारी की मौत आग से जलने के कारण नहीं, बल्कि सिर में गोली लगने से हुई थी। इसके बाद मामला यूडी केस से बदलकर हत्या के संगीन अपराध में तब्दील हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तत्काल जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुंडू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

साजिश का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्या में शामिल सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीचरण मुंडा और कालीचरण लोहरा को तमाड़ के तालीडीह गांव से गिरफ्तार किया। वहीं अमित लोहरा को नूरीडीह गांव (तमाड़) से और विष्णु महतो को समलोंग, नामकुम से दबोचा गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतका एतवारी कुमारी सोनाराम लोहरा की भाभी थी। सोनाराम को यह अंधविश्वास था कि एतवारी कुमारी जादू-टोना (डायन-बिसाही) करती है और उसी के कारण उसके दो बच्चों की मौत हुई है। इसी शक और गुस्से में उसने अपनी भाभी की हत्या की साजिश रची।

2 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या
साजिश को अंजाम देने के लिए सोनाराम लोहरा ने अपनी पत्नी के भाई अमित लोहरा की मदद ली। अमित लोहरा ने विष्णु महतो नामक शूटर से संपर्क किया, जिसने 2 लाख रुपये में हत्या करने की हामी भरी।

योजना के अनुसार 1 फरवरी की शाम अमित लोहरा, शूटर विष्णु महतो और बबलू महतो उर्फ देव कुमार महतो के साथ एतवारी कुमारी के घर पहुंचा। पहले से मौजूद अन्य आरोपियों की मौजूदगी में शूटर ने घर में घुसकर एतवारी कुमारी को गोली मार दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने और घटना को हादसा दिखाने के लिए मृतका के शव को चूल्हे की आग में जला दिया, ताकि यह लगे कि उसकी मौत खाना बनाते समय जलने से हुई है।

Related Articles