रांची से*क्स रैकेट पकड़ाया: चर्चित होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 5 कॉलगर्ल सहित 8 पकड़ाये, पुलिस कर रही है पूछताछ…
Ranchi sex racket busted: Prostitution racket was going on in a famous hotel, 8 people including 5 call girls arrested, police is interrogating...

राजधानी रांची में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। होटल सीनेट में छापेमारी कर पुलिस ने जिस्मफरोशी में लगी पांच लड़कियों को पकड़ा है। क्यूआरटी टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन दलाल को भी गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है और हिरासत में लिए गए आरोपियों से चुटिया थाना में पूछताछ की जा रही है।
________________________________________
रांची। शहर के चर्चित होटल सीनेट में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में तीन दलाल और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार, रांची एसएसपी के निर्देश पर स्पेशल क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) ने सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में छापेमारी की।
पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों को हिरासत में लिया।कार्रवाई के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को चुटिया थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सिटी एसपी और सिटी डीएसपी भी थाने पहुंचकर मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में किराये के मकानों, होटलों और लॉजों में अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर एक साथ कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
होटल सीनेट में की गई कार्रवाई इसी व्यापक अभियान का हिस्सा थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
यह भी जांच की जा रही है कि इस रैकेट का संचालन कब से हो रहा था और इसके तार किन-किन शहरों से जुड़े हो सकते हैं।रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है।









