झारखंड में से*क्स रैकेट : होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कॉलेज स्टूडेंट होटल के कमरे में अय्याशी करते रंगे हाथों पकड़ाये…सात जोड़ों को …
Sex racket in Jharkhand: Prostitution racket was going on in a hotel, college students were caught red-handed indulging in debauchery in a hotel room... seven couples were...

Jharkhand S*ex Racket : पुलिस ने होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये हैं। मामला गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड स्थित होटल का है। जहां पुलिस को अनैतिक धंधा की सूचना मिली थी।
छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में लड़के एवं लड़कियां पकड़े गए हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। वहीं होटल संचालक दंपती को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक जांच तक होटल को फिलहाल सील कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस जानकारी के आधार पर आगे की पूछताछ कर रही है।
जांच में खुलासा हुआ है कि कार्रवाई में पकड़े गए लड़के-लड़कियां ऐसे भी हैं जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। जानकारी के मुताबिक होटल में अनैतिक कार्यों का संचालन होने की सूचना पर छापेमारी की गई है। आपत्तिजनक स्थिति में जोड़ें पकड़े गए हैं। कमाल की बात ये है कि होटल में इंट्री और एग्जिट की कोई जानकारी नहीं थी।
कमरे लेने वाले से किसी तरह का डाक्यूमेंट नहीं लिया जाता था। हिरासत में लिए गए जोड़ों एवं होटल संचालक से पुलिस पुछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि यहां पर इस तरह का धंधा कब से संचालित हो रहा था। सात जोड़ा लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं।









