स्कूलों तो बख्श दो ! स्कूलों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया, पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा, CCTV तक ले भागे थे शातिर
At least spare the schools! A gang targeting schools has been busted; police have arrested three thieves—the cunning culprits even made off with the CCTV equipment.

गोड्डा: झारखंड पुलिस एक ऐसे शातिर चोर गैंग को पकड़ा है, जो स्कूलों को निशाना बनाया करता था। स्कूलों में चोरी करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। मामला झारखंड के गोड्डा जिले में मेहरमा का है, जहां पुलिस ने कन्या उच्च विद्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए हैं। बरामद सामान में आठ पंखे और एक सीसीटीवी कैमरा शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी के मामलों के उद्भेदन और बरामदगी के अभियान के तहत अंजाम दिया गया।
कन्या उच्च विद्यालय से चोरी हुए थे पंखे और CCTV कैमरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को मेहरमा स्थित कन्या उच्च विद्यालय से अज्ञात चोरों ने आठ पंखे और एक सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया था। घटना के बाद मेहरमा थाना में कांड संख्या 165/26 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी के मामलों का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम लगातार छापेमारी कर रही थी।
तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने श्रीराम कुमार पासवान, मोनू कुमार और गोलू कुमार से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, उनकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
• श्रीराम कुमार पासवान (20 वर्ष): पिता पंकज पासवान।
• मोनू कुमार (करीब 19 वर्ष): पिता संजय कपूर।
• गोलू कुमार (करीब 19 वर्ष): पिता सुधांशु पासवान।
तीनों आरोपी बनौधा गांव, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा के निवासी बताए गए हैं।
ये सामान किए गए बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान जब्त किया है:
• आठ पंखे
• एक सीसीटीवी कैमरा
पुलिस के मुताबिक, विद्यालय से चोरी किए गए सभी सामान की बरामदगी कर ली गई है।
छापेमारी टीम में शामिल रहे ये पुलिसकर्मी
चोरी के मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में मेहरमा थाना प्रभारी पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर, पु०अ०नि० विकास कुमार गुप्ता, पु०अ०नि० मनोज कुमार निराला, स०अ०नि० रमेश कुमार, स०अ०नि० सहदेव प्रसाद और स०अ०नि० मनोज कुमार रंजन सहित मेहरमा थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई से विद्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









