झारखंड- हॉस्टल में कॉलगर्ल: गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था जिस्मफरोशी का हाईटेक धंधा, छापेमारी में 5 लड़कियां हुई गिरफ्तार, पुलिस ने बताया….
Jharkhand- Call girl in hostel: High tech prostitution racket was going on in girls hostel, 5 girls arrested in raid, police told....

Jharkhand S*ex Racket। जिस्मफरोशी की शिकायत पर अमूमन होटलों या मकानों में छापेमारी होती थी, लेकिन राजधानी रांची में गर्ल्स हॉस्टल भी अब देहव्यापार का अड्डा बन गया है। राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस की छापेमारी में बड़ा रैकेट उजागर हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच से अधिक लड़कियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
दरअसल पुलिस को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि कुछ लोग गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे हैं। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को इस संबंध में पुख्ता सूचना मिली। जानकारी की सत्यता जांचने के बाद उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में बनी इस टीम में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।
ओम गर्ल्स हॉस्टल में रेड
टीम ने लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की। मौके से पुलिस ने पांच लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को हॉस्टल में ठहराया जाता था और फिर इन्हें अलग-अलग स्थानों पर ग्राहकों के पास भेजा जाता था।
महिला चला रही थी रैकेट
पुलिस को अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे रैकेट का संचालन एक महिला द्वारा किया जा रहा था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि होटल और गेस्ट हाउस में चल रहे रैकेट पर पुलिस की कार्रवाई तेज होने के बाद इन गिरोहों ने अपना ठिकाना बदलकर गर्ल्स हॉस्टल को केंद्र बना लिया था।
संचालक की भूमिका की जांच
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हॉस्टल के संचालक की इस रैकेट में क्या भूमिका रही है। यदि जांच में उसकी संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि हिरासत में ली गई लड़कियों से लगातार पूछताछ हो रही है और आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी संभव है।
होटल से हॉस्टल तक का सफर
डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हाल के दिनों में पुलिस ने रांची के कई होटलों और गेस्ट हाउसों में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद से ही रैकेट चलाने वाले लोगों ने अपना ठिकाना बदलना शुरू कर दिया। इसी क्रम में गर्ल्स हॉस्टल को नए ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा।