शाम के नाश्ते में ट्राई करें ये टेस्टी स्नैक्स, झट से भरेगा पेट और सेहत भी रहेगी दुरुस्त
Try these tasty snacks for evening snacks, your stomach will be filled quickly and your health will also remain good.

शाम की भूख के लिए चना चाट परफेक्ट है. काले चने दिन में ही भिगोकर रख दें. चाहे तो इसे उबाल लें या फिर कच्चे चना की चाट भी बना सकते हैं. इस में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च काटकर मिलाएं. इसमें काली मिर्च, नींबू का रस, थोड़ा सा काला नमक और हरे धनिया के पत्ते डाले।
शाम की भूख के लिए कॉर्न चाट भी बेहतरीन विकल्प है. इसके लिए कॉर्न को पहले उबाल लें या स्टीम में पका लें. इसके बाद पानी से अलग करके उसमें टमाटर, प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, नींबू का रस, काली मिर्च, काला नमक, चाट मसाला मिलाएं.
उपमा भी नाश्ते के लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसके लिए सूजी को हल्का रोस्ट कर लें. इसके बाद कड़ाही में राई डालकर चटकाएं. कटी हरी मिर्च, दो चुटकी हल्दी, नमक, बाकी के बेसिक मसाले और अपनी मर्जी की सब्जियां टमाटर, प्याज, बीन्स डालें और पकने तक भून लें. अब रोस्ट की गई सूजी डालें और इसमें गर्म पानी एड करें.









