बिहार पुलिस में निकली 150 SI पद की वैकेंसी, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

Vacancies announced for 150 Sub-Inspector (SI) posts in Bihar Police; find out how to apply.

BPSSC ने स्पेशल ब्रांच में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तय की गई है.

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर Bihar Police SI Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • आखिर में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *