शिक्षिका की मौत: मासूम बेटे को साथ लेकर स्कूल जा रही शिक्षिका की एक्सीडेंट में मौत, स्कूटी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बेटे की हालत बेहद नाजुक
Teacher's death: A teacher, who was taking her innocent son to school, died in an accident; her scooter was hit by a tractor, and her son was in critical condition.

School Teacher Death। स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गयी। शिक्षिका की स्कूटी को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। शिक्षिका ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दी, तो वहीं उसके बेटे की हालत बेहद नाजुक हैं। जानकारी के मुताबिक शिक्षिका हर दिन अपने बेटे को स्कूल लेकर जाती थी, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गयी। घटना छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की है।
जानकारी के मुताबिक सूरजुपर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी स्कूटी सवार शिक्षिका व उसके 6 वर्षीय पुत्र के साथ स्कूल जा रही थी, इसी दौरान सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।
मृत शिक्षिका संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के कुलसचिव की पुत्री थीं। सूचना मिलते ही वे और कुलपति अस्पताल पहुंचे। हादसे में शिक्षिका की मौत से परिजनों व स्कूल में शोक की लहर है।रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भुवनेश्वरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिखा त्रिपाठी पति केदारपाल 33 वर्ष गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे अपने 6 वर्षीय पुत्र के साथ स्कूटी (Teacher died in road accident) पर सवार होकर स्कूल जा रही थी।
वह ग्राम कौशलपुर स्थित मोड़ के पास पहुंची ही थी कि सूरजपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक यूपी 12 बीडब्ल्यू- 2352 ने टक्कर मार दी। टक्कर (Teacher died in road accident) इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।









