मानसून के आते ही बढ़ा बीमारियों का खतरा, इस बदलते मौसम में ऐसे रखें अपने सेहत का खास ख्याल
Risk of illness rises with the arrival of the monsoon; here is how to take special care of your health during this changing weather.

बारिश हमें गर्मी के मौसम से राहत और सुकून देता है वहीं यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. मौसम में अचानक बदलाव होने से सर्दी-जुकाम, बुखार, एलर्जी और पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है.
बढ़ी हुई नमी और तापमान से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में खानपान और साफ-सफाई को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी हो जाता है.
बारिश के मौसम में पानी दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पीना चाहिए. इससे पेट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
मानसून में खुले में रखी खाने की चीजें जल्दी खराब हो सकती हैं. कटे हुए फल, चाट-पकौड़ी और अन्य स्ट्रीट फूड संक्रमण का कारण बन सकते हैं.
बारिश में भीगने के बाद लंबे समय तक गीले कपड़े पहनकर रहने से सर्दी-जुकाम हो सकती हैं. इसलिए घर पहुंचते ही सूखे कपड़े पहन लेना चाहिए.
बारिश के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है. डेंगू, मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी, रिपेलेंट और पूरे कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए.








