पूजा घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना घर में फैल सकती हैं अशांति और नकारात्मक ऊर्जा
Never keep these things in the prayer room, or else discord and negative energy could spread throughout the house.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में रखी हर एक चीज में अपनी एक ऊर्जा होती है. अगर हम अनजाने में आस्था के नाम पर कुछ ऐसी चीजें मंदिर में रख देते हैं, जो घर में नेगेटिव एनर्जी ला सकती है. इससे मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है.
कई बार मंदिर में रखी कोई मूर्ति थोड़ी सी टूट जाती है या किसी तस्वीर का कांच चटक जाता है. हम उस मूर्ति को रहने देते हैं. लेकिन वास्तु के हिसाब से यह बहुत बड़ी गलती है. टूटी हुई मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं.
कई बार एक ही भगवान की तीन-चार मूर्तियां इकट्ठी हो जाती हैं. शास्त्रों के अनुसार, पूजा घर में एक ही देवी-देवता की आमने-सामने या एक से ज्यादा मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए.
अक्सर हम सुबह भगवान को ताजे फूल चढ़ाते हैं, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में उन्हें शाम को या अगले दिन हटाना भूल जाते हैं. मंदिर में सूखे हुए फूल, सूखी हुई माला या उपयोग की जा चुकी अगरबत्ती की राख का जमा होना वास्तु दोष पैदा करता है. सूखे फूल दुखों को आकर्षित करते हैं.
शास्त्रों में अपने पूर्वजों की तस्वीर को मंदिर में रखना सही नहीं माना गया है. देवता और पितर दोनों का स्थान अलग-अलग होता है. भगवान के साथ पितरों की तस्वीर रखने से देव दोष लगता है और घर की सुख-शांति भंग हो सकती है.









