पेश है आपके सामने 10 लाख रुपए के बजट में ये ऑटोमैटिक कार, CNG और सब के ऑप्शन भी है उपलब्ध
Here is an automatic car for you within a budget of ₹10 lakh; options for CNG and other variants are also available.

अब कम बजट में भी आपके पास कई शानदार ऑटोमैटिक कारों के विकल्प मौजूद हैं. ₹10 लाख की रेंज वाली ऑटोमैटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ी है.खास बात यह है कि अब इस बजट में हैचबैक, कॉम्पैक्ट SUV और CNG ऑटोमैटिक जैसी कई कैटेगरी उपलब्ध हैं।
टियागो, अल्ट्रोज और पंच जैसी कारें CNG के साथ ऑटोमैटिक विकल्प देती हैं.
वहीं निसान मैग्नाइट में CNG रेट्रोफिट का विकल्प मौजूद है, बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच CNG-AMT कॉम्बिनेशन बजट खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बनता जा रहा है.
टाटा पंच और हुंडई एक्सटर ऐसे मॉडल हैं जो ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर सीटिंग पोजिशन और दमदार डिजाइन के साथ आते हैं.
टाटा पंच में 5-स्पीड AMT मिलता है, जबकि हुंडई एक्सटर में पैडल शिफ्टर, आधुनिक केबिन और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. यही वजह है कि छोटे परिवार और शहर के खरीदार इन कॉम्पैक्ट SUV की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.
मारुति सुजुकी बलेनो और मारुति डिजायर AMT आज भी सबसे मजबूत विकल्पों में शामिल हैं. डिजायर करीब 25.7 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, जबकि बलेनो अपने प्रीमियम इंटीरियर, स्मूद ऑटोमैटिक ड्राइविंग और कम सर्विस कॉस्ट के लिए जानी जाती है.
इन कारों की रीसेल वैल्यू भी अच्छी रहती है, इसलिए पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच इनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.









