पेश है आपके सामने ₹5 लाख की रेंज में ये बेस्ट कारें, कम बजट में मिलेगा आपको शानदार माइलेज और खास फीचर्स

Here are the best cars in the ₹5 lakh price range; you get excellent mileage and special features on a modest budget.

भारत में पहली कार खरीदने का सपना आज भी कई लोगों के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य होता है.ऐसे में अगर आपका बजट ₹5 लाख के आसपास है, तो भी बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो कम कीमत में बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और फैमिली के लिए जरूरी फीचर्स देते हैं. अच्छी बात यह है कि इस लिस्ट में हैचबैक और एसयूवी जैसी दिखने वाली कारें भी शामिल हैं.

Maruti Suzuki S-Presso और Alto

कम बजट में नई कार खरीदना चाहते हैं तो maruti suzuki s- presso एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आती है. इसकी एसयूवी जैसी ऊंची डिजाइन और कॉम्पैक्ट बॉडी इसे अलग बनाती है. वहीं alto आज भी देश की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कारों में शामिल है.

WagonR और Celerio

जो लोग थोड़ा ज्यादा स्पेस और फैमिली यूज को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए वैगनआर और सेलेरियो बेहतर विकल्प हो सकती हैं. वैगनआर में आपको ऊंची छत, आरामदायक केबिन मिलेगा. दूसरी ओर सेलेरियो शानदार माइलेज और आसान हैंडलिंग के कारण सही मानी जाती है.

Tata Tiago और Renault Kwid

Tiago  का डिजाइन भी युवा खरीदारों को पसंद आता है. वहीं रेनॉल्ट क्विड कम कीमत में एसयूवी जैसा लुक देने वाली कारों में शामिल है. इसका स्टाइलिश एक्सटीरियर और किफायती कीमत इसे युवा ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *