75 हजार रुपए से भी कम कीमत में आती हैं TVS की ये दमदार माइलेज वाली बाइक्स, जानें क्या है इसके ख़ास फीचर्स

These high-mileage, powerful bikes from TVS are priced under ₹75,000; find out about their key features.

कम पैसे में अच्छा विकल्प खोजने वाले लोगों के लिए कंपनियां लगातार एक से बढ़कर एक बाइक्स लॉन्च करती रहती हैं.यदि आपका बजट भी 75 हजार के आसपास है और आपको भी इस रेंज की एक बाइक लेनी है, तो आइए जानते है कौन सी बाइक है आपके लिए बेहतर. आइए जानते है और भी इसके ख़ास फीचर्स।

TVS Radeon

इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,450 रुपए है. यह बाइक तीन कलर ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें ब्लैक, डीटी ब्लू और डीटी रेड शामिल हैं. इसमें 109.7 सीसी 4 स्ट्रोक ड्यूरालाइफ BSVI इंजन लगा हुआ है, जो 8.08 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. फीचर्स के तौर पर रिवर्स LCD क्लस्टर मिलता है,इसके अलावा लॉंग सीट, यूएसबी चार्जर, क्रोम बेजेल हैंडलैंप, मिलेंगे. इसका माइलेज 73.68 kmpl है.

TVS Sport

इसकी स्टार्टिंग शोरूम प्राइस 58,750 रुपए है. इसमें 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्शन एयर कूल्ड स्पार्क इग्नीशन इंजन मिलेगा, जो 6.3 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा इस बाइक में आपको ET-Fi टेक्नोलॉजी मिलेगा, इकोमीटर, यूएसबी चार्जर, टेलीस्कोपिक ऑइल डैम्पड शॉक Absorber, एक्स्ट्रा लॉंग सीट, ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एल्यूमिनियम ग्रैब रेल, मिलते हैं. माइलेज की बात करें, तो इसका माइलेज 80 kmpl है.

TVS Star City Plus

इस बाइक की शुरुआती शोरूम कीमत 72,500 रुपए है. इसमें 109.7 सीसी BSVI इंजन लगा है, जो 6.03 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके अलावा इसमें रोटो पेटल डिस्क ब्रेक, रियर एंड फ्रंट ड्रम ब्रेक और 10 लीटर फ्यूल टैंक मिलेगा. आगे और पीछे दोनों में ट्यूबलेस टायर्स मिलेंगे. इस गाड़ी का माइलेज 83.09 kmpl है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *