Tata ने लॉन्च की अपनी नई SUV कार curve series X , जाने क्या है इसकी शुरुआती कीमत और क्या है इसके ख़ास फीचर्स

Tata has launched its new Curvv series X; find out its starting price and key features.

टाटा ने अपनी नई SUV कार Curvv Series X रेंज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने अपनी पेट्रोल और डीजल कूपे-SUV में कई नए फीचर्स जोड़े हैं. Curvv Series X की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये है, जो Smart X वेरिएंट की है.

आइए जानते हैं क्या है इस वेरिएंट की खास फीचर्स जो बनाता है पहले वाले से इसे बेहद अलग।

इसमें दरवाजों के हैंडल बाहर निकलने की बजाय अंदर की तरफ रहते हैं. साथ ही, इसमें LED हेडलैंप, DRL और पीछे LED टेल-लैंप दिए गए हैं.इस वेरिएंट में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं.

इस कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मौजूद है, जो अब Creative X Plus वेरिएंट से मिलने लगता है. इसके अलावा, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी दिया गया है.

इसमें आपको वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल, 6-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अलग-अलग ड्राइव मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट सीटों के लिए वेंटिलेशन, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और ऑटो हेडलैंप जैसे फीचर्स जुड़ जाते हैं.

इसके सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड कंट्रोल (HHC) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *