फेस्टिव सेल: 10 हजार रुपये सस्ता हुआ Google का प्रीमियम AI वाला यह स्मार्टफोन, जाने क्या हई इसके ख़ास फीचर्स
Festive Sale: Google's premium AI-powered smartphone gets a ₹10,000 price cut; check out its key features.

Google ने अपने Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट दे रखा है. इस स्मार्टफोन पर करीब 10 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह स्मार्टफोन करीब 65,889 रुपये में बाजार में उपलब्ध है. यानी खरीदारों को लगभग 10 हजार रुपये तक की कुल बचत का फायदा मिल सकता है.
क्या है खाश फीचर्स ….
इस स्मार्टफोन में Google का लेटेस्ट Tensor G5 प्रॉसेसर दिया गया है. यह चिपसेट AI आधारित फीचर्स को बेहतर तरीके से संभालने के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग को भी स्मूद बनाता है.
स्मार्टफोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. वहीं OLED पैनल गहरे ब्लैक और बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ वीडियो देखने का अनुभव भी शानदार बनाता है.
इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है, जो कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम है. इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो कैमरा मिलता है.
Pixel 10 में 4,970mAh की बैटरी दी गई है. फोन में Google Gemini आधारित AI फीचर्स, स्मार्ट फोटो एडिटिंग टूल्स, लाइव ट्रांसलेशन और कई प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।









