अगर आपको रात में मच्छर कर रहे हैं परेशान तो बिना कॉइल ऐसे छुटकर पा सकते हैं इस समस्या से

If mosquitoes are bothering you at night, here is how you can get rid of the problem without using a coil.

आमतौर पर रात को बिस्तर पर जाते ही अगर कान के पास मच्छरों की भिनभिनाहट शुरू हो जाए, तो नींद आना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके कमरे में भी रात होते ही मच्छर बढ़ जाते हैं, तो इन आसान उपाय से इस समस्या से आप छुटकारा पा सकते है. आइए जानते है कैसे हम मच्छरों को कम कर सकते है।

  • अगर कमरे में मच्छर ज्यादा हैं, तो सोते समय पंखा चलाना एक आसान तरीका हो सकता है. तेज हवा में मच्छरों के लिए उड़ना और शरीर पर बैठना मुश्किल हो जाता है.
  • कई बार कमरे की सफाई के बावजूद मच्छर बाहर से अंदर आते रहते हैं. इसकी वजह खिड़की या दरवाजे का खुला होना हो सकती है. सोने से पहले एक बार जाली बंद है की नहीं जाँच ले।
  • खिड़की या दरवाजे के पास लेमनग्रास, पुदीना, लैवेंडर या गेंदे जैसे पौधे रखे जा सकते हैं. इनकी खुशबू को मच्छर पसंद नहीं करते।
  • कुछ लोग कमरे में लेमन यूकेलिप्टस या लैवेंडर जैसे एसेंशियल ऑयल का डिफ्यूजर इस्तेमाल करते हैं. इसकी खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *