झारखंड में उत्पाद टीम पर बड़ा हमला, ASI की हालत गंभीर, कई पुलिसकर्मियों को भी आयी चोट, छापा मारने गयी टीम पर ….

Major attack on excise team in Jharkhand, ASI's condition critical, several policemen also injured, raiding team...

चाईबासा के आरगुंडी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल पर दावली से जानलेवा वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और विभागीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
________________________________________
चाईबासा। होली की तैयारी के बीच एक बड़ी घटना हुई है। उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है। ये घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा की है, जहां अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरगुंडी गांव की बताई जा रही है।

इस हमले में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग, झारखंड की 8 से 10 सदस्यीय टीम आरगुंडी गांव में छापेमारी के लिए पहुंची थी। विभाग को सूचना मिली थी कि चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के समीप स्थित गांव में एक घर में अवैध रूप से शराब का निर्माण और कारोबार किया जा रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी शुरू की।बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कथित रूप से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने अचानक दावली (धारदार हथियार) से टीम पर हमला कर दिया। हमले का मुख्य निशाना एएसआई मंटू अग्रवाल बने। आरोपी ने उनकी गर्दन और पीठ पर गहरा वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

टीम के अन्य सदस्यों पर भी हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और घर से बाहर निकलने में सफल रहे।हमले के बाद गांव में शोर-शराबा मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई ग्रामीण तीर-धनुष जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और टीम को वहां से खदेड़ दिया। हालात बिगड़ते देख टीम को पीछे हटना पड़ा।

घटनास्थल पर मौजूद अवर निरीक्षक रामचंद्र ठाकुर ने बताया कि उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है और इसी कड़ी में यह छापेमारी की गई थी।घायल एएसआई मंटू अग्रवाल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles