BRICS Summit का आज सबसे बड़ा दिन! मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से लेकर पुतिन-पेजेशकियान संग बातचीत तक, रात में होगा खास डिनर

भारत मंडपम में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का अहम दिन, पीएम मोदी की कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से होगी द्विपक्षीय बैठक; शाम 5:45 बजे जिनपिंग के साथ मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजर

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज सबसे अहम दिन है। भारत की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। वह BRICS देशों के साथ-साथ कई अन्य देशों के शीर्ष नेताओं से भी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

हालांकि, पूरे दिन होने वाली बैठकों के बीच शाम 5:45 बजे की मुलाकात सबसे ज्यादा चर्चा में है। भारत मंडपम में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने होंगे। भारत-चीन संबंधों को देखते हुए इस बैठक पर भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

सुबह से शुरू होगा पीएम मोदी का बैठकों का सिलसिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह से ही लगातार बैठकों में व्यस्त रहेंगे। सुबह करीब 10 बजे हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है।

इसके बाद करीब 10:30 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत होगी। वहीं सुबह करीब 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ पीएम मोदी की मुलाकात होगी।

इसके बाद करीब 11:30 बजे वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ भी बातचीत का कार्यक्रम है।

ईरान के राष्ट्रपति से भी अहम मुलाकात

BRICS सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी भारत में हैं। उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में मुलाकात निर्धारित है।

दोपहर करीब 2:35 बजे BRICS सदस्य देशों की बंद कमरे में बैठक शुरू होगी। इस बैठक में सदस्य देशों के बीच अहम वैश्विक और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

शाम 5:45 बजे सबसे बड़ा मुकाबला नहीं, मुलाकात होगी!

दिनभर की तमाम बैठकों के बीच सबसे ज्यादा निगाहें शाम 5:45 बजे होने वाली मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर रहेंगी।

भारत और चीन के बीच संबंधों को देखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत में द्विपक्षीय रिश्तों से जुड़े अहम मुद्दे उठ सकते हैं। इस मुलाकात से दोनों देशों के भविष्य के संबंधों को लेकर भी कई संकेत मिलने की उम्मीद है।

रात में होगा राष्ट्राध्यक्षों के लिए खास डिनर

दिनभर की हाई-प्रोफाइल बैठकों के बाद शनिवार शाम 7:30 बजे भारत मंडपम में BRICS में शामिल राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।

इस डिनर में BRICS देशों के प्रमुख नेताओं के साथ अन्य आमंत्रित राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल होंगे। ऐसे में आज का दिन कूटनीतिक बैठकों के साथ-साथ आपसी संवाद और रिश्तों को मजबूत करने के लिहाज से भी काफी अहम रहने वाला है।

अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजर

भारत में हो रहे इस BRICS सम्मेलन पर सिर्फ सदस्य देशों की ही नहीं, बल्कि अमेरिका समेत दुनिया की कई बड़ी शक्तियों की नजर है। रूस, चीन, ईरान समेत कई प्रभावशाली देशों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी ने इस सम्मेलन को और महत्वपूर्ण बना दिया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मोदी-जिनपिंग की शाम वाली मुलाकात में क्या बात होती है और इस बैठक से भारत-चीन रिश्तों को लेकर क्या नया संदेश निकलकर सामने आता है।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *