झारखंड: बीबी की करा दी आशिक से शादी, समझाने पर नहीं मानी, तो आठ साल की शादी पति ने कर दी कुर्बान, लोगों की मौजूदगी में करा दी प्रेमी संग शादी

Jharkhand: Husband gets wife married to her lover; after she refused to listen to reason, he sacrificed their eight-year marriage and arranged her wedding to her paramour in the presence of others.

साहिबगंज। बीबी की आशिकी बंद नहीं हुई, तो परेशान पति ने पत्नी की ब्वायफ्रेंड से ही शादी करा दी। मामला झारखंड के साहिबगंज जिले का है, जहां ये अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ करीब 8 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते को खत्म करते हुए उसका विवाह उसके प्रेमी से करा दिया। बताया जा रहा है कि महिला की सोशल मीडिया के जरिए बिहार के एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

सोशल मीडिया पर हुई थी प्रेमी से मुलाकात

मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद मंडल की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। विनोद के मुताबिक, कुछ समय पहले उसकी पत्नी का संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार के बाखरपुर गांव निवासी गोलू कुमार से हुआ।बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। जब पति को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उसने दोनों को समझाने की कोशिश की।

समझाने के बाद भी नहीं बदला फैसला

विनोद मंडल का कहना है कि उसने पत्नी और उसके प्रेमी को कई बार समझाया, लेकिन दोनों अपने फैसले पर कायम रहे। दूसरी ओर, महिला के परिवार वाले भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार करने और उनकी शादी कराने के लिए तैयार हो गए।इसके बाद विनोद ने भी दोनों की इच्छा को देखते हुए अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी गोलू कुमार से कराने का फैसला किया।

लोगों की मौजूदगी में हुई शादी

गुरुवार को दोनों का विवाह कराया गया। शादी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। लोगों के बीच यह शादी चर्चा का विषय बनी रही।शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा और आपसी सहमति से विवाह किया है। दोनों ने साथ रहकर आगे का जीवन बिताने की बात कही।

प्रेमी के परिवार ने भी दी सहमति

गोलू कुमार के मुताबिक, उसके माता-पिता भी इस रिश्ते और शादी के लिए राजी हैं। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को अपने साथ रखेगा और दोनों मिलकर आगे का जीवन बिताएंगे।करीब आठ साल पुराने वैवाहिक रिश्ते के बाद पति द्वारा अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराए जाने का यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *