लाहौर और रावलपिंडी में घायल जवानों से भरे अस्पताल, मिलने पहुंचा असीम मुनीर, पाक का झूठ बेनकाब

New Delhi : भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम का बदला ले लिया है। भारत ने ऑपरेशन में 40 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है जबकि 100 से ज्यादा आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। लेकिन पाकिस्तान इस सच्चाई को कबूल नहीं कर रहा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है, उसका एक और सबूत आ गया है। पाकिस्तान के लाहौर और रावलपिंडी में अस्पताल घायल जवानों से भर गए है। पाकिस्तानी सेना का कायर प्रमुख असीम मुनीर घायल जवानों का हाल चाल लेने पहुंचा है।

पाकिस्तानी मिसाइलों का क्या हुआ? पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया जवाब, PL-15 और ड्रोन्स हवा में हो गए तबाह

रावलपिंडी अस्पताल में घायलों से मिला मुनीर 

रावलपिंडी के अस्पताल की तस्वीरें सामने आई हैं जहां पाकिस्तान आर्मी का चीफ मौलाना असीम मुनीर अपने घायल जवानों का हाल जानने पहुंचा है। अस्पताल में पाकिस्तानी सेना के दर्जनों घायल जवान भर्ती हैं। वहीं, लाहौर के अस्पताल से भी खबर सामने आई है जहां पंजाब प्रांत की सीएम और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज घायल जवानों का हालचाल लेने पहुंचीं हैं। सामने आई तस्वीरें और वीडियोज में दिखाई दिया है कि पूरे अस्पताल घायल जवानों से पटे परे हैं।

रावलपिंडी और लाहौर के अस्पताल फुल 

अस्पताल में कोई भी बेड खाली नहीं है। हर बेड पर पाकिस्तानी सेना के घायल जवान भर्ती है। ये तस्वीर इस बात के सबूत हैं कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने अपना नुकसान बहुत छिपाने की कोशिश की है लेकिन सच सामने आया गया है और पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया है।

Army Jawan Dead in Palamu: शादी में शामिल होने ससुराल जा रहे सेना के जवान की मौत से मचा कोहराम

पाकिस्तान के झूठ से पर्दा उठा

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से डरकर पाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर कर लिया है। जाहिर है कि भारतीय सेना के एक्शन से उसकी फौज को काफी नुकसान पहुंचा है। भारत के हमले में सैकड़ों पाकिस्तानी जवान घायल हुए हैं लेकिन पाकिस्तान अभी तक घायल जवानों के नंबर नहीं बता रहा है। लेकिन पाकिस्तान ने अपनी गलती से खुद ही इस झूठ से पर्दा उठा दिया है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles