JPSC-JSSC आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की पहल, 17 अगस्त को वार्ता के लिए बुलाया, जानिए क्या है एजेंडा और क्या खत्म होगा आंदोलन
JPSC-JSSC आंदोलनरत छात्रों से 17 अगस्त को वार्ता, सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC की मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक और पहल की गई है। आंदोलनरत छात्रों को 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।
रांची जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, छात्रों को प्रस्ताव दिया गया है कि वे अपने विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं ADM, लॉ एंड ऑर्डर द्वारा आंदोलनरत छात्रों को प्रस्ताव की जानकारी दी गई है।
प्रशासन की इस पहल को JPSC-JSSC आंदोलन को बातचीत के जरिए सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब छात्रों की ओर से वार्ता के प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।आंदोलनरत छात्रों के साथ संवाद के जरिए गतिरोध खत्म करने के लिए राज्य सरकार की ओर से छात्रों को 17 अगस्त को दोपहर दो बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ शामिल होंगे।
रांची डीसी ने दी जानकारी
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रांची उपायुक्त (DC) की ओर से दी गई है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच संवाद स्थापित कर उनकी मांगों के समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जाए।









