रांची- 5 पुलिसकर्मियों की छुट्टी: VIDEO हुआ ऐसा VIRAL पांच पुलिसकर्मियों पर गिर गयी गाज, सस्पेंड करने का आदेश, विभागीय जांच के भी आदेश

Ranchi: Five policemen discharged: Video goes viral; five policemen face suspension orders, departmental inquiry also ordered

वायरल वीडियो के बाद रांची पुलिस पर बड़ा एक्शन सामने आया है। जुआ और ब्राउन शुगर जैसे अवैध धंधों को कथित संरक्षण देने के आरोप में एसएसपी राकेश रंजन ने टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

 

________________________________________

रांची: राजधानी रांची में SSP की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेड कर दिया गया है, वहीं विभागीय जांच के भी आदेश दे दिये गये हैं।

पूरा मामला नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा है। जुआ और प्रतिबंधित नशीली दवा ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के गंभीर आरोपों में एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो अलग-अलग वीडियो के बाद की गई है, जिनमें पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका उजागर होने का दावा किया गया था।जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी जुआ खेलने वाले लोगों से खुलेआम पैसे की वसूली करते नजर आ रहे थे।

वीडियो में दिख रहा था कि पुलिसकर्मी जुआ खेल को नजरअंदाज करने के बदले कथित तौर पर रिश्वत ले रहे हैं। इसके बाद एक दूसरा वीडियो सामने आया, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। इस वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल वैन में तैनात जवानों पर ब्राउन शुगर बेचने की अनुमति देने के एवज में पैसे मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की प्राथमिक जांच के बाद एसएसपी राकेश रंजन ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। निलंबित किए गए सभी पुलिसकर्मी मुख्य रूप से टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात बताए जा रहे हैं, जिनकी जिम्मेदारी शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण की होती है।

एसएसपी राकेश रंजन ने निलंबन के साथ-साथ सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद दोष सिद्ध होने की स्थिति में इनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। यह भी कहा गया है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कुछ दिन पुराने हैं, लेकिन इनमें पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध और अनैतिक पाई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिटी एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

Related Articles