झारखंड मे आज से आंधी-बारिश के आसार, मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Likelihood of storms and rain in Jharkhand starting today; Meteorological Department issues orange alert for several districts.

झारखंड में मॉनसून को आने में चार दिन बंकी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 11 जून से ही प्री मॉनसून की बारिश होने के आसार हैं. 11 जून को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में आंधी, वज्रपात के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
12 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं रांची, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, साहिबगंज, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
13 जून को बादल छाए रहेंगे दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है.







