इन स्कीमों से हर महीने होगी आपकी तनख्वाह जैसी कमाई, जानें कैसे कर सकते है निवेश

अक्सर देखा जाता है कि लोग पैसा तो बचा लेते हैं, लेकिन सही निवेश की जानकारी के अभाव में उन्हें नियमित आय नहीं मिल पाती. अगर आप अपने पारंपरिक निवेश के तरीकों में मामूली बदलाव करें, तो आपको हर महीने एक निश्चित राशि ‘पेंशन’ या ‘सैलरी’ के रूप में मिल सकती है. इसके लिए एफडी लैडरिंग, पोस्ट ऑफिस और एलआईसी के खास प्लान आपकी काफी मदद कर सकते हैं.
FD लैडरिंग
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट को हमेशा से निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम माना गया है. लेकिन एक साथ सारा पैसा एक ही एफडी में लॉक करने के बजाय ‘लैडरिंग’ यानी सीढ़ीनुमा निवेश करना अधिक समझदारी भरा फैसला है.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
नियमित आय चाहने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक शानदार विकल्प है. यह योजना उन लोगों के लिए बेहद कारगर है जो बाजार के जोखिम से दूर रहकर सुरक्षित सरकारी गारंटी चाहते हैं. इस स्कीम के तहत व्यक्तिगत खाते में 9 लाख और जॉइंट खाते में अधिकतम 15 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं.
LIC जीवन अक्षय
एलआईसी का ‘जीवन अक्षय VII’ प्लान एक भरोसेमंद जरिया है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एकमुश्त राशि जमा करने के ठीक अगले महीने से ही फिक्स पेंशन शुरू हो जाती है. 85 वर्ष की आयु तक के व्यक्ति इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं और इसमें सिंगल या जॉइंट पेंशन चुनने की भी सुविधा है.









